लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त कार्यालय में पर्यटन समिति की बैठक, उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने विकास व सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 4:00 बजे उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पर्यटन कार्यकारिणी संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों को सुव्यवस्थित व पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।