बिहटा: पेड़ गिरने से सदिसोपुर-माधोपुर मार्ग पर लोगों का आवागमन बाधित
Bihta, Patna | May 9, 2026 बिहटा प्रखंड के सदिसोपुर-माधोपुर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर अचानक एक पेड़ के गिरने के कारण आवागमन बंद हो गया है। जिसके कारण स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में असुविधाएं हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है।