हुज़ूर: निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 26, 2026 राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सड़क किनारे भट्टी लगाकर घरेलू औजारों और लोहे के सामान की आड़ में धारदार हथियार तैयार कर अपराधियों को सप्लाई कर रहा था।