दरभंगा: बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के दरभंगा सहित सात ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी
जिले के सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक मुहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिजली विभाग के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर पर ईओयू टीम ने छापेमारी शुरू की।जानकारी के अनुसार, करीब 4 गाड़ियों से पहुंची टीम ने घर को चारों ओर से घेर जांच प्रक्रिया शुरू की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है