मंझनपुर: मूरतगंज का 12 वर्षीय चाहत करना चाहता है पढ़ाई, एडमिशन करवाने के लिए मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्र गुहार
मूरतगंज पठन का पुरवा का रहने वाला 12 वर्षिय चाहत रैदास विद्यालय में पढ़ना चाहता है और पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहता है। लेकिन गरीबी के कारण वह पढ़ लिख नहीं पा रहा है। उसने बताया कि उसके पैदा होते ही उसकी मां रीना देवी खत्म हो गई। दो वर्ष बाद उसके पिता भी खत्म हो गए। अब वह दादी के घर मे रहता है। गरीबी के कारण वह कुछ कर नहीं पा रहा है।