गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा विभाग ने टॉवर चौक समेत शहर के कई स्थानों पर चलाया फूड सेफ्टी जांच अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को 6 बजे से शहर के टॉवर चौक समेत अन्य स्थानों में व्यापक फूड सेफ्टी जांच अभियान चलाया । रांची स्थित स्टेट फूड टेस्टिंग लैब से आई चार सदस्यीय टीम मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के साथ गिरिडीह पहुंची और शहर के विभिन्न इलाकों में खाद्य पदार्थों की जांच की।