बीकानेर: शिवबाड़ी में संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने पीबीएम अस्पताल मोर्चरी के बाहर धरना और जाम लगाया
बीकानेर के शिवबाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक भंवरलाल रैगर के परिजन और स्थानीय लोग पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई। गौरतलब है कि मृतक का शव मदन विहार कॉलोनी