हनुमानगढ़: सभापति की कुर्सी के लिए निर्दलीय खेमे ने बढ़ाई सक्रियता, तन्वी रिणवा ने भी भरा पर्चा
नगर परिषद सभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभापति की कुर्सी पर निर्दलीय खेमे की दावेदारी मजबूत करने की कवायद के बीच निर्दलीय डमी उम्मीदवार तन्वी रिणवा ने भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इससे अब सभापति पद के लिए चार दावेदार मैदान में हो गए हैं। निर्दलीय खेमे से मंजू रिणवा पहले ही सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।