बहराइच: नगर पालिका के पास से आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
बहराइच में देवीपाटन मंडल के भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने आधार सेवा केंद्र के जिला मैनेजर आशुतोष पांडे को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। टीम ने घूसखोर मैनेजर के विरुद्ध नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आधार सेवा केंद्र के संचालक राजेन्द्र कुमार ने मंडल की एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।