पटना ग्रामीण: NCP के प्रदेश कार्यालय को प्रशासन ने खाली कराया, प्रदेश अध्यक्ष ने बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाया
प्रशासन के द्वारा शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय को गुरुवार को खाली कराया गया। इस दौरान कार्यालय के सारे सामान को बाहर निकाल दिया गया। वहीं गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मो. राहत कादरी ने इस पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बिना नोटिस के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।