सदर: गोमतीनगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को भगाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 17, 2026 लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 14 जून को दर्ज मुकदमे के बाद टीम लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दयाल चौराहे के पास से आरोपी मो. हन्जला (21) को गिरफ्तार कर लिया गया।