बिहारीगंज: नवजीवन जीविका की प्रथम वार्षिक आमसभा में समिति ने की 24 लाख की आमदनी
बिहारीगंज के तुलसिया नवजीवन जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की प्रथम वार्षिक आमसभा बुधवार को आयोजित हुई। प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिवाकर ठाकुर ने बताया कि समिति ने इस वर्ष करीब 24 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है। आमसभा में समिति की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। मौके पर जीविका के पदाधिकारी, कैडर और सदस्य मौजूद रहे।