मंझनपुर: बैगवा गांव स्थित कबीर आश्रम के समीप लूट के मामले में चोरी का केस दर्ज, डीएसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बैगवां गांव स्थित कबीर आश्रम के समीप शुक्रवार रात हुई लूट की घटना में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। लूटपाट करने वाले बदमाशों का सुराग सोमवार को तीसरे दिन भी नहीं लगाया जा सका। सोमवार को समय 2 बजे डीएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।