गिरिडीह: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शनिवार को दोपहर 1 बजे गिरिडीह डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इससे पहले यह तमाम लोग कर्मचारी महासंघ नेता अशोक सिंह नयन उनके नेतृत्व में रैली निकाली और नारीबाजी करते हुए डीसी ऑफिस पहुंची।बताया गया कि सरकार लगातार इनके मामले की अनदेखी कर रही है।