महसी: महसी में विधायक की मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन, कार्यकर्ताओं ने लिया एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प
महसी ब्लॉक सभागार में मंगलवार दोपहर विधायक सुरेश्वर सिंह की मौजूदगी में महसी एवं रायपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।