लखीमपुर: काम कर घर वापस आ रहे युवक की कृष्णा टॉकीज के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी अमरजीत पुत्र राकेश कुमार गौतम की बीती रात कृष्णा टॉकीज के पास रेलवे ट्रैक और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक बीती रात काम करने के बाद अपने घर वापस आ रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।