लखीमपुर: सलेमपुर कोन में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की जताई आशंका
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कोन में करीब 30 वर्षीय पवन कुमार निषाद पुत्र रामशरण निषाद का शव सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहरी कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा गया है। शव लटका देखे जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मृतक के परिजनों ने पवन कुमार निषाद की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।