लखीमपुर: चहमलपुर गांव के पास बस और मैजिक के बीच हुई टक्कर में मौत का बढ़ा आंकड़ा, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 6
पीलीभीत बस्ती हाइवे चहमलपुर गांव के पास रविवार को सरकारी बस और मैजिक में जोरदार टक्कर के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर छः हो गया है। सड़क हादसे में घायल हुए कय्यूम नाम के व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है। सड़क हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें मोनिस, अमन, रिजवान, तालिब, बुद्धराम और कय्यूम की मौत हुई है।