लखीमपुर: चहमलपुर के पास रोडवेज बस और टाटा मैजिक में हुई भिड़ंत,पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने अज्ञात शव की शिनाख्त की
खीरी थाना क्षेत्र के नकहा के चहमलपुर गांव के पास बीते दिन रोडवेज बस और टाटा मैजिक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी।4 की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम हो गया था। एक अज्ञात शव की आज शिनाख्त हुई है। मृतक के छोटे भाई पंचराम ने मृतक की शिनाख्त अपने बड़े भाई बुद्ध राम पुत्र रामधन के रूप में की है।