जयसिंहनगर: अमझोर से युवती लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझोर से युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता युवती के परिजन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी 20 वर्षीय युवती घर से बिन बताये कहीं चले गई है। जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल रहा है।