फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले में जिले में प्रत्येक मतगणना केंद्र पर बनेगा मीडिया सेंटर
एडीसी आनंद शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों का पालन करते हुए बताया की आगामी 04 जून को मतगणना होनी है, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष रूप से सफलतापूर्वक मतगणना कराने के लिए तैयारियों की जा रही है। उन्होंने बताया की मीडिया बंधुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। सभी मतगणना केंद्रों पर मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा।