फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद में बंद रास्ते को खोलने की कहने पर युवकों ने की पिटाई
कुछ युवकों ने एक चालू रास्ते को बंद कर दिया। एक दुकानदार बंद उस रास्ते को खोलने की मांग की तो युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित संदीप ने अपनी शिकायत में बताया है कि सेक्टर-17-18 मार्ग के बंद होने से बाइक चालक एक गली से गुजरते हैं। उस मार्ग को भी कुछ युवकों ने बंद कर दिया। बंद रास्ते को खोलने का अनुरोध किया तो युवकों ने पिटाई कर दी l