फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पावर हाउस एनआईटी 3 नम्बर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसका संबंधित धाराओं में थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी से पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है l