कालपी: अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने आटा थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस महानिरीक्षक झांसी भी रहे उपस्थित
Kalpi, Jalaun | Jun 10, 2026 जालौन भ्रमण के दौरान ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आईजी झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के साथ बुधवार दोपहर 4 बजे आटा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण में थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रख-रखाव और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों को लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।