इमामगंज: इमामगंज में दिव्यांग की अंडकोष दबाकर हत्या, पत्नी ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
Imamganj, Gaya | Jul 29, 2026 इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर गांव में मंगलवार की रात एक दिव्यांग व्यक्ति की कथित रूप से अंडकोष दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजदेव भारती के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।