रामपुर: मंगलवार को दीपावली के मद्देनज़र प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ की कार्रवाई, चार नमूने लिए गए और 130 किलो मिठाई नष्ट कराई गई
Rampur, Rampur | Oct 14, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा की टीम ने विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पीपलगांव भोट और खोद रोड थूनापुर स्थित दो स्वीट्स हाउस से चार नमूने लिए गए।