रामपुर: बमनपुरी स्टेडियम में जीर्णोद्धार के कार्यों का उद्घाटन सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी और विधायक आकाश सक्सेना ने किया
Rampur, Rampur | Oct 14, 2025 मंगलवार को दोपहर तीन बजे रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी और शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ज़िला अधिकारी जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में स्टेडियम की बाउंड्री वॉल के निर्माण, सड़क चौड़ीकरण व निर्माण, इंटरलॉकिंग एवं टेबल टेनिस, लॉन टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया गया। यह कार्य सांसद निधि, विधायक निधि, आरडीए व नगर पालिका द्वारा कराए गए है।