रामपुर: मंगलवार को ज़िला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहाड़ी गेट स्थित हस्तशिल्प कला केंद्र का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Oct 14, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने पहाड़ी गेट स्थित हस्तशिल्प कला केंद्र, आरसेटी और जिला उद्योग केंद्र के आवासीय परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ज़िला अधिकारी जोगिंदर सिंह ने उपायुक्त उद्योग निहारिका जैन को निर्देश दिया।