सागर नगर: कटरा वार्ड के नया बाजार में एक महीने पहले बनी पुलिया क्षतिग्रस्त — लोगों की जान पर बन आया खतरा #jansamasya
कटरा वार्ड के नया बाजार क्षेत्र में करीब एक माह पहले बनी पुलिया अब क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया है और सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे राहगीरों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह इलाका अत्यंत भीड़भाड़ वाला है, और यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार दोपहर 2:00 स्थानीय लोगों ने जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की है।