सागर नगर: NH-44 गुड़ा फाटक पर आरटीओ पर अवैध वसूली के आरोप, हंगामे के बाद आरटीओ कर्मचारी मौके से भागे, वीडियो हुआ वायरल #viral
नेशनल हाईवे-44 के गुड़ा फाटक पर आरटीओ टीम पर ट्रक ड्राइवरों ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। चेकिंग के दौरान वसूली को लेकर एक ट्रक चालक ने विरोध किया, जिसके बाद अन्य ड्राइवर भी एकत्र हो गए और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।बताया जा रहा है कि हंगामा बढ़ता देख चेकिंग कर रहे अधिकारी तत्काल मौके से भाग निकले। घटना का वीडियो शनिवार शाम 6:00 बजे वायरल हुआ है।