कांके: जुमार नदी तट पर मुक्ति संस्था ने रिम्स के 43 लावारिस शवों का किया सामूहिक अंतिम संस्कार
Kanke, Ranchi | Sep 20, 2026 जुमार नदी तट पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का मुक्ति संस्था ने सामूहिक अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।