महोबा: पुलिस लाइन में वामा सारथी के तहत निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित, पुलिस परिवारों की हुई स्वास्थ्य जांच
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में वामा सारथी कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सकों ने समय पर उपचार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।