गोड्डा: चटकम के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Feb 12, 2026 गुरुवार की सुबह गोड्डा-पाकुड़ मुख्यपथ चटकम के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल का नाम मदन पहाड़िया है जो कुसूर कुड़िया गाँव ,पंचायत कैरासोल,थाना सुंदरपहाड़ी का निवासी है। पुलिस के द्वारा उसे पाकुड़ सदर अस्पताल पहुँचाया गया था। होश आने बाद घरवाले पहुँचे और उसे लेकर सदर अस्पताल गुरुवार शाम पहुँचे जहाँ इलाज चल रहा है।