गोड्डा: गोविंदपुर गांव में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Feb 12, 2026 बीती शाम मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गाँव में तेज रफ्तार कार के चपेट में आने के कारण 18 वर्षीय युवक अंकुश कुमार की मौत हो गयी। लोगों ने बताया कि वो खड़ी स्कूटी पर बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहा था तभी ये घटना घटी। मामला दर्ज होने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस शव को सदर अस्पताल भिजवाया जहाँ दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।