चंदिया: दर्रहा फाटक के जंगल में 3 दिन से कॉलर वाला हाथी B-3, रेलवे ट्रैक पार करने की आशंका पर रेलवे, बिजली और वन विभाग अलर्ट
उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाहर निकला कॉलर वाला हाथी B-3 पिछले तीन दिनों से दर्रहा फाटक और मझगवां-करी पथरिया हार के जंगल में डेरा डाले हुए है। हाथी की लोकेशन कॉलर आईडी से लगातार ट्रैक की जा रही है और करीब 50 अधिकारी-कर्मचारी निगरानी में जुटे हैं। हाथी के रेलवे ट्रैक के पास पहुंचने पर रेलवे, पुलिस और बिजली विभाग को भी अलर्ट किया गया है।