भोगांव: बिछवा क्षेत्र में दबंगों ने पूर्व प्रधान के साथ की मारपीट व फायरिंग, 3 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
क्षेत्र के ग्राम किन्हावर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जगदीश सिंह ने गुरुवार की शाम मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भारत पेट्रोलियम पंप स्वीकृत हुआ जिसकी नापतोल के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी। तभी दबंगों द्वारा मारपीट करते हुए जेसीबी तोड़ दी और फायरिंग की। जिसके पूर्व प्रधान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।