कटनी नगर: जिले में नकली बीड़ी का धड़ल्ले से कारोबार, एसपी और कलेक्टर कार्यालय में समाजसेवी ने की शिकायत
जिले में नकली बीड़ी का कारोबार इन दिनों धड़ल्ले से किया जा रहा है यह आरोप समाजसेवी राजू गुप्ता ने लगाते हुए आज सोमवार दोपहर 12:00 कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है उन्होंने बताया कि बीड़ी कंपनियों के रैपर में 85% फेफड़े खराब होने की सूचना नदारत रहती है इसके साथ ही नकली बीड़ी का कारोबार भी जिले में चरम पर है। जिससे लोग बीमार हो रहे है।