अगिआंव: अजीमाबाद पुलिस ने दो अबैध बालू लदे ट्रैक्टर को ताराचक मोड़ से किया जप्त
अजीमाबाद पुलिस ने करबासिन नारायणपुर ग्रामीण सड़क से ताराचक मोड़ के पास से अबैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया। जप्त गाड़ियों के मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस को देख ड्रावर गाड़ी से कूद कर भाग गया था। जप्त गाड़ियों की सूचना पुलिस ने खनन व परिवहन को दे दिया है।