बदायूं: बदायूँ पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 661 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की
Budaun, Budaun | May 13, 2026 बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में यातायात पुलिस बदायूँ द्वारा ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया गया,जिनके विरुद्ध 10 अथवा उससे अधिक चालान लंबित पाए गए हैं ।