समस्तीपुर: जिला उद्योग केंद्र में 61 ट्रेडों में प्रशिक्षित 1752 लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत शनिवार को जिला उद्योग केंद्र परिसर में 61 विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त 1752 लोगों को शनिवार दोपहर 3:00 बजे प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त की राशि 50-50 हजार रुपए भी दिए गए।