बदलापुर: चंदापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण मेला आयोजित, बच्चों और गांववालों ने उठाया मजा
बदलापुर तहसील के चंदापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के मैदान में रविवार को ग्रामीण मेला लगा। मेले में बच्चों के लिए मनोरंजन की दुकानें और ग्रामीणों के लिए घरेलू व खानपान की वस्तुएं उपलब्ध थीं। आसपास के गांवों से आए लोग भी शामिल हुए। मेला शाम 4 बजे शुरू होकर रात 8 बजे तक चला।