बहराइच: गिलौला बाजार में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हुई, पुलिस जांच में जुटी
गिलौला बाजार में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की बुधवार को पहचान हो जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र राजू कोतवाली देहात के पेड़वा के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के यहां जा रहा था। तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है।