कुरावली: कुरावली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण
शासन के निर्देश पर रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत तहसील, विकासखंड, थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में व्यापक पौधरोपण किया गया। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।