सांगानेर: बेटे की चाहत में पिता बना नवजात बेटी का हत्यारा, जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना पुलिस ने नवजात बेटी की गला दबाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह तीसरी बेटी नहीं चाहता था और बेटे की चाहत में उसने अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है