कोटर: शासकीय मेडीकल कॉलेज सतना अब भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेडीकल कॉलेज के नाम से जाना जाएगा
Kotar, Satna | Oct 27, 2025 मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार तत्संबंध में गठित समिति के निर्णय के अनुसरण में सतना जिले के शासकीय मेडीकल कॉलेज सतना का नामकरण भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी मेडीकल कॉलेज सतना किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार शाम 4 बजे तत्संबंधी आदेश जारी कर दिये हैं।