अमानगंज: इटौरा हार में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Amanganj, Panna | Apr 28, 2026 अमानगंज। क्षेत्र के इटौरा हार में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिनेश पिता ठाकुर प्रसाद शर्मा (45 वर्ष) निवासी पिपरिया के रूप में हुई है।