चाईबासा: नीट यूजी 2026 की तैयारी को लेकर डीसी-एसपी की समीक्षा बैठक, 21 जून को दो केंद्रों पर 960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने की।नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा।