चंदौसी: गांव असालतपुर और जारई के बीच गंदगी और घूर डाले जाने को लेकर विरोध, एसडीएम को दी गई शिकायत
असालतपुर जारई गांव में सरकारी गड्ढों में कूड़ा-करकट डाले जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शनिवार शाम 4:00 की करीब शिकायती पत्र देकर सफाई कराने और कूड़ा अन्य स्थान पर डलवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 1952 की चकबंदी में कूड़ा डालने के लिए सरकारी भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन अब आबादी बढ़ने से गड्ढे आबादी के बीच आ गए हैं।