खंडवा जिले में गुरुवारको हुई तेज बारिश से एक दिन में 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। शुक्रवार को भी सुबह से दोपहर 2 बजे तक रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर पानी घरों में घुस गया।