कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था कुमारियाराव का किया निरीक्षण।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संस्था में राशन वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न की उपलब्धता एवं किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को मिल रही ऋण सुविधाओं की जानकारी ली। पीडीएस एवं खाद गोदाम का निरीक्षण कर खाद्यान्न की गुणवत्ता और स्टॉक की स्थिति भी जांची।
इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर राशन वितरण व्यवस्था का फीडबैक लिया तथा शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
सुशासन की पहल – योजनाओं का लाभ, हर पात्र हितग्राही तक।
#Dewas
dewas
Dewas, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026